आरजी कर घटना को लेकर भाजपा का एनजेपी थाने घेराव कार्यक्रम

सिलीगुड़ी,23 अगस्त (नि.स.)। कोलकाता में डॉक्टर की रेप और हत्या के बाद राज्य की राजनीति गरमा गयी है। आरजी कर की घटना को लेकर भाजपा ने आज राज्य भर में थाना घेराव कार्यक्रम किया है।भाजपा के 6 नंबर मंडल कमिटी की ओर से एनजेपी थाने का घेराव किया गया। भाजपा द्वारा निकाली गई रैली को रोकने के लिए पुलिस ने थाने के सामने बैरिकेड लगा दी थी।


साथ ही विशाल पुलिस वाहिनी भी तैनात किया गया था। रैली जैसे ही थाने पहुंची तो प्रदर्शनकारी बैरिकेड तोड़कर थाने में घुसने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस के साथ प्रदर्शनकारियों की धक्का-मुक्कि हो गई।

अंत में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने थाने के सामने विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा के सिलीगुड़ी सांगठनिक जिले के सचिव संजीव कुमार सिंह ने कहा कि आरजी कर मामले में राज्य सरकार की भूमिका बेहद निंदनीय है। उन्होंने कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Jojobet Girişcasibomholiganbet girişjojobetcasino siteleriDeneme Bonuslarcasicasibom 726Onwincasibom girişholiganbetonwin girişJOJO BETgrandpashabetbahsegel girişcasino sitelericasibomcasibombets10casibomonwin