रिया चक्रवर्ती के साथ दुर्व्यवहार करने के प्रतिवाद मेें सड़कों पर उतरी दार्जिलिंग जिला कांग्रेस

सिलीगुड़ी, 14 सितंबर (नि.सं.)। रिया चक्रवर्ती के साथ दुर्व्यवहार करने व उसे गिरफ्तार करने के प्रतिवाद मेें दार्जिलिंग जिला कांग्रेस सड़कों पर उतरी है। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से रिया चक्रवर्ती को सजा देने की मांग में लोग सोशल मीडिया पर आवाज उठा रहे है।


इस घटना की जांच में कई जानकारियां सामने आईं। रिया चक्रवर्ती को कई घटनाओं में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।हालांकि, रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी के बाद आज दार्जिलिंग जिला कांग्रेस सड़कों पर उतरी है। कांग्रेस नेता शंकर मालाकार ने कहा कि रिया चक्रवर्ती राजनीति की शिकार हुई है। रिया को लेकर बिहार के भाजपा सरकार राजनीति कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *