राज्य सरकार की अनुमति न मिलने से शहर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति नहीं होगी स्थापित

सिलीगुड़ी, 15 सितंबर (नि.सं.)। राज्य सरकार की अनुमति नहीं मिली है। इस लिये शहर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति स्थापित नहीं की जा रही है। 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती है। उस दिन महात्मा गांधी की मूर्ती को शहर में स्थापित की जाने वाली थी।


मंत्री अरुप विश्वास के आश्वासन के बाद सिलीगुड़ी नगर निगम के प्रशासक अशोक भट्टाचार्य ने ऐसी ही जानकारी दी थी। सिलीगुड़ी के मुख्य डाकघर के सामने गांधी जी की मूर्ती को स्थापित करने का निर्णय लिया गया था। हालांकि, राज्य लोक निर्माण विभाग ने इस पर बांधा डाला। नगर निगम के इस पहल के खिलाफ लोक निर्माण विभाग ने थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई।

बाद में जब यह मामला राज्य के लोक निर्माण मंत्री अरूप विश्वास को अवगत करवाया गया तो उन्होंने दो दिनों के भीतर गांधी जी की मूर्ती को स्थापित करने की अनुमति देने का वादा किया। शहर के प्रशासक अशोक भट्टाचार्य ने कहा कि आज भी अनुमति न मिलने के कारण गांधी जी की मूर्ती को स्थापित करने से नगर निगम वंचित है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *