रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि के विरोध में तृणमूल कांग्रेस ने चूल्हा जलाकर किया विरोध प्रदर्शन

रायगंज, 4 मार्च (नि.सं.)। रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि के विरोध में तृणमूल कांग्रेस ने सड़क पर चूल्हा जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।उत्तर दिनाजपुर जिला महिला तृणमूल कांग्रेस के तत्वावधान में रायगंज ब्लॉक के महाराजा में उक्त विरोध प्रदर्शन किया गया।


महिला तृणमूल कांग्रेस के सह सभानेत्री पंपा सरकार के अलावा गांव की महिलाएं इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुईं।रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि के विरोध में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने चूल्हा पर खाना बनाकर विरोध प्रदर्शन किया।

साथ ही गैस सिलेंडर को उल्टा करके विरोध किया गया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ गई है और सब्सिडी की राशि कम हो गई है।महामारी के कारण इस वर्ष आवश्यक खाद्य पदार्थों की कीमतें बढ़ रही हैं।इसलिए वे लोग सड़क पर लकड़ी से चूल्हा जलाकर विरोध में शामिल हुए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *