सालिशी सभा मेें किसान के सिर पर हथौड़े से वार कर हत्या करने का आरोप

मालदा, 8 फरवरी (नि.सं.)। सालिशी सभा मेें एक किसान के सिर पर हथौड़े से वार कर उसकी हत्या करने का आरोप एक व्यक्ति के खिलाफ उठा है। घटना गाजोल थाना अंतर्गत आलाल ग्राम पंचातय के सुरमनी इलाके की है। घायल किसान का नाम नुरूल इस्लाम (47) है। आरोपी का नाम नूर इस्लाम है।


सूत्रों के अनुसार शुक्रवार को नुरूल इस्लाम व नूर इस्लाम के बीच जीमन को लेकर विवाद हुआ था। इसे लेकर शुक्रवार रात को दोनों पक्षों को लेकर एक सालिशी सभा किया गया था। आरोप है सालिशी सभा के दौरान नूर इस्लाम व उसे कुछ लोगों ने नुरूल इस्लाम पर हथौड़े से वार किया, जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

इसके बाद घायल नुरूल इस्लाम को मालदा मेडिकल काॅलेज-अस्पताल मेें भर्ती करवाया गया। हालांकि, घटना के बाद से सभी आरोपी फरार है। गाजोल पुलिस घटना की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *