सभानेत्री पापिया घोष ने की पंचायत समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्षों के नामों की घोषणा

सिलीगुड़ी, 23 जुलाई (नि.सं.)। सिलीगुड़ी महाकुमा परिषद चुनाव के नतीजे आने के बाद राज्य के नेतृत्व के निर्देश पर आज दार्जिलिंग जिला तृणमूल कांग्रेस की सभानेत्री पापिया घोष ने दार्जिलिंग जिला तृणमूल कांग्रेस कार्यालय में एक पत्रकार सम्मेलन कर पंचायत समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्षों के नामों की घोषणा की।


माटीगाड़ा ब्लॉक के पंचायत समिति की अध्यक्ष प्रतिमा राय व उपाध्यक्ष सुशांत घोष बने है। नक्सलबाड़ी ब्लॉक के पंचायत समिति के अध्यक्ष आनंद घोष और उपाध्यक्ष सजनी सुब्बा चुने गये है। खोरीबाड़ी ब्लॉक के पंचायत समिति की अध्यक्ष रत्ना सिंह राय, उपाध्यक्ष मोनिका राय सिंह हुए है। फांसीदेवा ब्लॉ के पंचायत समिति की अध्यक्ष रीना एक्का और उपाध्यक्ष चंद्र मोहन राय हुए हैं। आज सभानेत्री पापिया घोष ने इन 8 लोगों का नामों की घोषणा की है।

इस संबंध में सभानेत्री पापिया घोष ने कहा कि अगले 25 दिनों के भीतर प्रधान और उप प्रधान के नाम हमारे पास पहुंच जाएंगे। 26 को सिलीगुड़ी महाकुमा परिषद के सभाधिपति, पंचायत समिति के अध्यक्षए, उपाध्यक्ष, प्रधान उप प्रधान सभी माटीगाड़ा 1 नंबर ब्लॉक शिव मंदिर आठारोखाई सरोजिनी खेल मैदान में शपथ लेंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *