सड़क दुर्घटना में दो घायल

खोरीबाड़ी, 20 जनवरी (नि.सं.)। बुधवार देर रात को सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल हो गये। घायलों के नाम तरुण मंडल और रोनी मंडल हैं। बताया गया है कि एक चार पहिया वाहन बतासी से पानीटंकी की ओर आ रहा था। तभी उक्त वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पोल से टकरा गया।


जिसके चलते वाहन चालक समत दो लोग घायल हो गया। बाद में घायलों को बरामद कर नक्सलबाड़ी के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। दूसरी ओर, घटना की जानकारी मिलते ही खोरीबाड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और पूरी घटना की जांच शुरू कर दी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *