सड़क दुर्घटना में महिला की मौत, एक घायल

सिलीगुड़ी, 16 जुलाई (नि.सं.)। भक्ति नगर थाना अंतर्गत इलाके में बीती रात वाहन दुर्घटना होने से एक महिला की मौत हो गई है, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया है। मृतक महिला का नाम पंपा दास है। वह घायल व्यक्ति का नाम मनी दास है। ये दोनों दंपति बताये जा रहे है।


मिली जानकारी के अनुसार एक सफेद रंग की स्विफ्ट वाहन सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। घटना कि जानकारी मिलते ही भक्ति नगर थाना और ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची।

 इसके बाद घायल दंपति को नजदीकी गैर सरकारी अस्पताल में ले जाया गया, जहां अस्पताल के चिकित्सकों ने महिला पंपा दास को मृत घोषित कर दिया। वहीं, मृतक के पति मनी दास का इलाज चल रहा है। फिलहाल भक्ति नगर थाना ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *