बागडोगरा, 31 अगस्त (नि.सं.)। सड़क दुर्घटना में अपर बागडोगरा अचंल तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष भोला गुहा गंभीर रूप से घायल हो गए है। आज एशियन हाईवे-2 पर गलत रास्ते पर जाने के कारण वह दुर्घटना का शिकार हो गये। एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी।
जिसके चलते वह गिर गये। स्थानीय लोगों ने उन्हें गंभीर हालत में बरामद कर बागडोगरा अस्पताल ले गए,जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें माटीगाड़ा के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। फिलहाल वहां उनका इलाज चल रहा है। बागडोगरा पुलिस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।