सिलीगुड़ी,19 जून (नि.सं.)। घर के सामने सड़क पर एक गर्भवती गाय घूम रही थी। स्थानीय लोगों द्वारा इलाके में स्थित एक गैराज में गर्भवती गाय की रहने के लिए व्यवस्था करने पर गाय ने वहां बछड़े को जन्म दिया। इसके बाद बछड़े की देखभाल करने में निवासियों के पसीने छूटने लगे। बछड़े को दूध पिलाने की बोतल खरीद कर दूध पिलाई जाती थी। अंत में निवासियों ने मां और बछड़े के लिए पुलिस से संपर्क की। उसके बाद पुलिस की पहल पर गाय और बछड़े को गोशाला ले जाया गया।
सिलीगुड़ी के सूर्यसेन कॉलोनी के ब्लॉक ए के निवासी बच्चू बोस ने घर के सामने एक गर्भवती गाय को घूमते हुए देखा। इसके बाद वे गाय के रहने के लिए अपने घर का गैराज खोल दिया। गाय ने बछड़े को वहां जन्म दिया। शुक्रवार को उन्होंने देखा कि बछड़ा अपनी मां का दूध न पी पाने के कारण बीमार पड़ गया। अंत में बछड़े को दूध पिलाने वाली बोतल से दूध पिलाने की कोशिश की गयी।
बाद में गाय और बीमार बछड़े को दूसरे व्यक्ति के घर में रखा गया। वहां तीन दिनों तक बछड़े को बोतल की दूध पिलाकर उसे स्वास्थ्य किया गया। आरोप है कि कई लोगों ने यह दावा किया कि यह गाय उनकी है। आखिरकार सोमवार को पुलिस की मदद से गाय और बछड़े को सरकारी गोशाला को सौंप दिया गया।