सेफ हाउस बनाने को लेकर लोगों को गुमराह करने का आरोप

सिलीगुड़ी, 24 जुलाई (नि.सं.)। सिलीगुड़ी के इंडोर स्टेडियम में सेफ हाउस बनाने को लेकर कई लोग ने इंडोर स्टेडियम के सामने विरोध प्रदर्शन किया है। मंत्री गौतम देव और जिला तृणमूल अध्यक्ष रंजन सरकार ने आरोप लगाते हुए कहा कि सेफ हाउस बनाने को लेकर लोगों को गुमराह किया जा रहा है।


कल सिलीगुड़ी के इंडोर स्टेडियम के सामने कुछ स्थानीय लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया था। जहां कहा गया था कि स्टेडियम में सेफ हाउस बनाने नहीं दिया जायेगा। इस दौरान माकपा के कुछ नेता-कार्यकताओं को वहां पर देखा गया था। इसके बाद ही लोगों ने विरोध-प्रदर्शन किया था।

आज मंत्री गौतम देव ने कहा कि सेफ हाउस बनाने को लेकर लोगों को गुमराह किया गया था। वार्ड को-ऑडिनेटरों को ध्यान में रखना चाहिये कि वे लोग राज्य सरकार द्वारा मनोनित है।जिला तृणमूल अध्यक्ष रंजन सरकार ने कहा कि कुछ नगर निगम के कर्मचारी अपनी ड्यूटी नहीं कर रहे है।लेकिन पार्टी के कार्यसूची में इन्हें देखा जाता है। इसकी जानकारी नगर निगम के कमिशनर को दी गयी है।


दूसरी ओर, नगर निगम के प्रशासक मंडली के सदस्य शंकर घोष ने कहा कि सेफ हाउस क्या है और इसे क्यों बनाया जा रहा है इसे लोगों को समझना चाहिए। जिला प्रशासक और स्वास्थ्य प्रशासन के प्रति लोगों को अपना सहायता का हाथ बढ़ाना चाहिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *