सागौन की लकड़ी की कोलकाता के लिए हो रही तस्करी, वनकर्मी ने तीन को दबोचा

राजगंज,12 मार्च (नि.सं.)। बांस से लदी लॉरी की आड़ में सागौन की लकड़ी की तस्करी का प्रयास किया जा रहा था। लेकिन तस्करी से पहले बेलाकोवा रेंज के वनकर्मियों ने 50 लाख रुपये कीमत की सागौन लकड़ियां बरामद की है। साथ ही इस घटना में तीन लोगों को भी गिरफ्तार किया है।

बताया गया है कि आज सुबह बेलाकोवा रेंजर संजय दत्त के नेतृत्व में सिलीगुड़ी-जलपाईगुड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर राजगंज के पानीकौरी इलाके में वनकर्मियों ने अभियान चलाया और बांस से लदी एक लॉरी जब्त किया। तलाशी के दौरान लॉरी से उक्त सागौन की लकड़ियां बरामद की गई। आपको बता दें कि लकड़ियों को बांस की आड़ में छिपाकर रखा गया था। जिसके बाद तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के नाम प्रेम सिंह, चाहजुल इस्लाम और इमरान हैं। इनमें चाहजुल इस्लाम असम का निवासी है और अन्य दो उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

वन विभाग के सूत्रों के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाकर एक लॉरी को रोका गया। बांस की आड़ में करीब 50 लाख सागौन की लकड़ी की तस्करी की जा रही थी। तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया है कि लकड़ियों को गुवाहाटी से कोलकाता ले जाया जा रहा था। कल यानी सोमवार को आरोपियों को जलपाईगुड़ी जिला अदालत में पेश किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


superbetinterbahisjokerbetmobilbahisjojobetCasibomCasibomkargabetİmajbetİmajbetgrandpashabetCasibomCasibomgrandpashabetcasibomteosbet girişmatadorbetdeneme bonusuurfa konteynerşanlıurfa konteynermatadorbetcasibomsekabet girişmatbet girişpusulabet girişVDCasinojojobetjojobet girişsuperbetin girişbetgitromabetromabetgameofbetradissonbetcratosroyalbetjojobetholiganbetjojobetgrandpashabetholiganbetDeneme Bonusu Veren Sitelergrandpashabetgrandpashabetcasibomjojobet girişgrandpashabetiptv satın algameofbet girişcasibomjojobet1winbetgitromabetgameofbetgrandpashabetsekabetmatbetimajbetradissonbetcratosroyalbetjojobetholiganbetcasibomgrandpashabetdeneme bonusu veren siteleribizabetŞans Casinocasibom Built with ❤︎ by appycodes