श्मशान घाट से लौटते समय सड़क दुर्घटना में एक की मौत,एक घायल

राजगंज,21 मई (नि.सं.)। श्मशान घाट से शव का अंतिम संस्कार कर घर लौटते वक्त सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यवुक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना शुक्रवार देर रात सिलीगुड़ी संलगन गोरामोड़ इलाके में घटी है। मृतक का नाम अजय सरकार (21) है। घायल युवक का नाम सौरभ चौधरी (21) है। ये दोनों फूलबाड़ी 2 नंबर ग्राम पंचायत के पूर्वधनतला के निवासी है। घटना के बाद इलाके में मातम का साया छा गया है।


बताया गया है कि शुक्रवार रात को कई लोग पूर्वधनतला इलाके के मृत एक व्यक्ति का सांहूडांगी श्मशान घाट में अंतिम संस्कार करने गये थे। अंतिम संस्कार करने के बाद रात करीब 12 बजे दोनों युवक स्कूटी से घर लौट रहे थे। तभी गोरामोड़ संलग्न इलाके में वे लोग सड़क दुर्घटना का शिकार हो गये। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद उन्हें बरामद कर फूलबाड़ी के पास एक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने अजय सरकार को मृत घोषित कर दिया। वहीं, एक अन्य का इलाज गंभीर हालत में उत्तरबंग मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में चल रहा है।


दूसरी ओर, घटना की जानकारी मिलते ही एनजेपी पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, डाबग्राम फूलबाड़ी की विधायक शिखा चटर्जी आज सुबह मृतक के घर पहुंची और परिवार से बातचीत करते हुए हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *