साहू नदी से व्यक्ति का शव बरामद

राजगंज,29 सितंबर (नि.सं)। साहू नदी से एक व्यक्ति का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। यह घटना आज सुबह राजगंज ब्लॉक अंतर्गत माझियाली ग्राम पंचायत के गोरमोटा गज गांव में घटी है। मृतक का नाम सुकुरु कारोआ (55) है। वह संन्यासीकाटा ग्राम पंचायत अंतर्गत तेलीपाड़ा के निवासी थे। वह चाय श्रमिक थे।


स्थानीय सूत्रों के अनुसार सुकुरु कारोआ आज सुबह तेलीपाड़ा से नदी पार कर गोरमोटा गांव में आये थे। वहां से लौटते समय वह साहू नदी में बह गये। इसके बाद में उनका शव नदी से बरामद किया गया। दूसरी ओर, घटना की खबर मिलते ही राजगंज पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *