केंद्र सरकार के कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग में AIKKMS ने किया धरना प्रदर्शन

राजगंज, 17 दिसंबर (नि.सं.)। केंद्र सरकार के कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग में ऑल इंडिया केकेएमएस ने राजगंज बाजार में धरना प्रदर्शन किया। आज राजगंज बाजार में दिनभर धरना प्रदर्शन किया।बताया गया है कि उनका यह धरना प्रदर्शन शुक्रवार तक चलेगा।


संगठन ने आरोप लगाते हुए कहा कि इन कानूनों से किसानों को नुकसान और निजी खरीदारों व बड़े कॉरपोरेट घरानों को फायदा होगा।इसलिए पूरे देश के किसान इस कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग में आंदोलन कर रहे है। संगठन सूत्रों के अनुसार इस आंदोलन के समर्थन में वे लोग धरना प्रदर्शन कर रहे है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *