समाजसेवी अशोक विश्वास ने वृद्धाश्रम के आवासिकों को दिये कपड़े और खाद्य सामग्रियां

चोपड़ा,17 मई (नि.सं.)। विधाननगर के समाजसेवी अशोक विश्वास की ओर से वृद्धाश्रम के आवासिकों को नए कपड़े और खाद्य सांमग्रियां वितरित की गयी है। बताया गया है कि आज समाजसेवी अशोक विश्वास उत्तर दिनाजपुर जिले के चोपड़ा ब्लॉक के कालागछ स्थित एक वृद्धाश्रम में गये।


इसके बाद अशोक विश्वास ने आवासिकों के हाथों में साड़ी, धोती, पंजाबी, चूड़ीदार समेत एक महीने का राशन दिये। समाजसेवी अशोक विश्वास ने कहा कि विधाननगर के काजल घोष से प्रेरित होकर वे इस कार्य को करने की पहल की है।

उन्होंने कहा कि आज के इस कार्य में विधाननगर वेलफेयर के कर्ताधर्ता बापन दास ने उसकी मदद की है। उन्होंने कहा कि वृद्धाश्रम के बुजुर्ग लोगों के साथ कुछ समय बिता कर दिल को सकूं मिला है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *