फांसीदेवा, 22 मई (नि.सं.)। नदी से बालू-पत्थर उठाने पर रोक के बावजूद अवैध खनन थमने का नाम नहीं ले रहा है। फांसीदेवा के पेटकी इलाके में महानंदा नदी से बालू चोरी कर ले जा रहे एक ट्रैक्टर पर पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस की छापेमारी के दौरान चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। बाद में पुलिस ने बालू से लदे डंपर को जब्त कर लिया।पुलिस सूत्रों के अनुसार, महानंदा नदी से बालू निकालकर उसे उत्तर दिनाजपुर की ओर तस्करी करने की योजना थी। फिलहाल ट्रैक्टर के चालक और मालिक की तलाश शुरू कर दी गई है।
