खोरीबाड़ी,14 फरवरी (नि.सं)। सांसद राजू बिस्ट ने सीमावर्ती गांव का जायजा लेने के बाद पक्के मकानों के निर्माण के लिये आर्थिक मदद का आश्वासन दिया था। सीताराम और बसंती को सांसद द्वारा भेजे गए चेक एक महीने के भीतर प्राप्त हो गए।
ज्ञात हो कि सांसद राजू बिष्ट खोरीबाड़ी के भारत-नेपाल सीमांत ग्राम परिदर्शन व संपर्क अभियान पर गये थे। उस समय खोरीबाड़ी के पश्चिम रामधन के निवासी सीताराम सिंह व बसंती सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान नहीं मिलने की शिकायत की थी। शिकायत मिलने के बाद सांसद राजू बिष्ट ने सांसद निधि से एक लाख रुपये में पक्के मकान बनाने का वादा किया था।
23 जनवरी को आश्वासन के बाद सीताराम सिंह व बसंती सिंह को आज एक लाख रुपये का चेक मिला। आज सांसद के प्रतिनिधियों ने सीताराम सिंह व बसंती सिंह को चेक सौंपा।चेक मिलने के बाद वे काफी खुश हैं। उन्होंने सांसद का आभार भी जताया। रानीगंज बिन्नाबाड़ी मंडल अध्यक्ष व भाजपा नेता भोलानाथ सिद्धा ने कहा कि सांसद ने अपना वादा पूरा किया है।