संदेह के चलते सनकी पति ने कुदाल से वार कर की पत्नी की हत्या, गिरफ्तार

राजगंज, 27फरवरी(नि.सं.)। संदेह के चलते पति ने कुदाल से वार कर पत्नी की हत्या कर दी है। हालांकि, परिवार का दावा है कि मानसिक परेशानी के कारण पति ने इस घटना को अंजाम दिया है। यह घटना सोमवार शाम को राजगंज के पानीकौरी ग्राम पंचायत अंतर्गत जुगनीडांगा इलाके की है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

पारिवारिक और स्थानीय सूत्रों के अनुसार 55 वर्षीय डोलो राय और 52 वर्षीय कनिका राय दोनों चाय बागान श्रमिक हैं। दंपति के दो बेटे और एक बेटी है। सबसे बड़े बेटे और बेटी की शादी हो चुकी है। दंपत्ति के बीच बीच-बीच में झमेला होते रहता था। सोमवार शाम को भी विवाद हुआ। तभी पति ने पत्नी पर कुदाल से वार कर दिया। उस वक्त घर में उन दोनों के अलावा कोई नहीं था।

स्थानीय लोगों की मदद से कनिका राय उत्तरबंग मेडिकल कॉलेज व अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूसरी ओर, घटना की जानकारी मिलते ही राजगंज पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति को गिरफ्तार किया। आरोपी को आज जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच चल रही है।

आरोपी डोलो राय के भाई चंदन राय ने बताया कि भौया कभी-कभी किसी बात को लेकर गुस्सा हो जाते थे। भाभी पर शक करते थे। भौया का कई महीनों से मानसिक बीमारी का इलाज चल रहा था। कल घर पर कोई नहीं था, उसी समय भौया ने भाभी पर हमला कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


superbetjojobet güncel giriştophillbetmobilbahisjojobetCasibomCasibomkargabetİmajbetİmajbetgrandpashabetCasibomCasibomgrandpashabetmarsbahisromabettipobetcasino siteleriurfa konteynerşanlıurfa konteynermatadorbetcasibompusulabet girişmatbet girişmatbet güncel girişpusulabet girişjojobetjojobet girişsuperbetin girişbetplaycasinomilyoncasinomilyonteosbetbahiscasino1winbetgitradissonbetcratosroyalbetgrandpashabetjojobet girişDeneme Bonusu Veren Sitelergrandpashabetgrandpashabetcasibomjojobet girişgrandpashabetbahiscasinocasibombahiscasinocasibomjojobetbetciograndpashabetimajbetgrandpashabet girişgrandpashabetsekabetmatbetimajbetsekabetmatbet girişimajbet girişsekabetcasibomgrandpashabetdeneme bonusu veren siteler Built with ❤︎ by appycodes