संदेशखाली घटना के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने राजगंज के विभिन्न थानों का किया घेराव

राजगंज,24 फरवरी (नि.सं.)। संदेशखाली घटना के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने थाना घेराव कार्यक्रम किया है। आज सुबह राजगंज भाजपा महिला मोर्चा के सदस्यों ने भोरेर आलो थाना, आमबाड़ी आउटपोस्ट और राजगंज थाने में विरोध प्रदर्शन किया।बताया गया है कि भाजपा समर्थक कार्यकर्ता रैली के माध्यम से थाने पहुंचे। थाने के सामने आते ही प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने रोक दिया। बाद में भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल थाने में जाकर ओसी से मुलाकात की।


इस संबंध में भाजपा महिला मोर्चा के सदस्यों ने बताया कि संदेशखाली घटना के विरोध में भाजपा की महिला मोर्चा की ओर से आज राज्य भर के हर थाने में यह विरोध कार्यक्रम किया गया। राज्य की पुलिस सत्ताधारी दल की गुलाम बन गयी है। अन्याय से प्रताड़ित महिलाओं को न्याय नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा विरोध उनके लिए न्याय की मांग के लिए है। साथ ही उन्होंने कहा कि हमने शेख शाहजहां और बाकी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने का घेराव किया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *