शनिवार से डुआर्स के रेलवे लाइन में दौड़ेगी विस्‍टाडोम कोच वाली टूरिस्ट स्पेशल ट्रेन, आरामदायक होगा हर मिनट

सिलीगुड़ी, 26 अगस्त (नि.सं.)। खूबसूरत घाटियों और हरी भरी वादियों से भरपूर डुआर्स के रेलवे लाइन में शनिवार से विस्टाडोम कोच के साथ टूरिस्ट स्पेशल ट्रेन दौड़ाने जा रही है। इससे पहले रेलवे अधिकारियों ने आज एनजेपी स्टेशन पर एक पत्रकार सम्मेलन की।

इस दौरान अलीपुरद्वार के डीआरएम और कटिहार डिवीजन के डीआरएम मौजूद थे। पर्यटकों और यात्रियों को इस नई विस्टाडोम टूरिस्ट स्पेशल ट्रेन का बहुत बेसब्री से इंतजार है। यह ट्रेन हर हफ्ते शुक्रवार,शनिवार और रविवार को सिलीगुड़ी के एनजेपी स्टेशन से अलीपुरद्वार स्टेशन तक चलेगी। बताया गया है कि इस ट्रेन कई स्टेशनों पर स्टॉपेज है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यह ट्रेन चालसा और हासीमारा में रुकेगी। वहां सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। वहीं, इस ट्रेन में विस्टाडोम कोच के अलावा नॉन एसी चेयर कार और एसी चेयर कार हैं।

विस्टाडोम कोच में कुल 44 सीटें हैं। इन कोच में बड़े शीशे की खिड़कियां हैं और घुमाई जा सकते वाली सीटें हैं। इन सबकी मदद से पर्यटन या यात्री बाहर का नजारा ले सकेंगे। जब ट्रेन टूरिस्ट लोकेशन से गुजरेगी तो शीशे की बड़ी खिड़कियों से यात्री या पयर्टक बाहर आसानी से देख सकेंगे और तस्वीरें भी ले सकेंगे। वहीं, घूमने वाली सीटों की मदद से वह सीट पर बैठे-बैठे ही जंगल के हर किनारे की खूबसूरती का लुत्फ उठा सकेंगे।

इसके अलावा पर्यटक और यात्री आईआरसीटीसी से खाना भी खरीद सकते हैं। फिलहाल अगले दो हफ्ते की बुकिंग फुल हो गई है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि बाद की यात्राओं के लिए भी करीब 50 फीसदी सीटें बुक हो चुकी हैं। पहली विस्टाडोम कोच पर्यटक टूरिस्ट ट्रेन शनिवार को यहां से शुरू की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


maxwingrandoperabetroyalbetmobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişPusulabet JojobetkargabetPerabetperabetJojobetPusulabet JojobetjojobetgrandpashabetcasibomjojobetcasibomgrandpashabettipobetGrandpashabet giriş Built with ❤︎ by appycodes