ससुर को पीटने का आरोप दामाद के खिलाफ

कूचबिहार,4 मई (नि.सं.)। पारिवारिक विवाद के कारण ससुर को पीटने का आरोप दामाद के खिलाफ उठे है। गंभीर हालत में ससुर का इलाज अस्पताल में चल रहा है। वहीं, इलाका वासियों ने आरोपी दामाद को सामूहिक पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया है। यह घटना आज सुबह कूचबिहार के टाकागछ बांध पार इलाके में घटी है। घटना की सूचना मिलने पर पुंडीबाड़ी पुलिस मौके पर पहुंची। घायल ससुर का नाम तापस सरकार (60) है। आरोपी दामाद का नाम भीम सरकार है।


स्थानीय सूत्रों के अनुसार भीम सरकार की शादी करीब चार साल पहले तापस सरकार की बेटी पायल सरकार से हुई थी। उनका एक बच्चा भी है। आरोप है कि भीम शादी के बाद से ही पायल पर अत्याचार करता था। इसको लेकर कई बार थाने में शिकायत की गई थी। फिलहाल वह अपने पिता के घर रह रही थी। आरोप है कि पायल के पिता के घर पर भी जाकर भीम उस पर अत्याचार करता था। आज सुबह ससुर तापस सरकार बाजार गए थे। जब बाजार से वह लौट रहे थे तो दामाद भीम पहले से ही टाकागछ बांध पार इलाके में खड़ा था। दामाद को देखते ही वह गाली गौलज करने लगा।

आरोप है कि घटना का विरोध करने पर दामाद भीम ने नल की रॉड से तापस को बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने तापस सरकार को बरामद कर अस्पताल पहुंचाया। वहीं, आरोपी भीम सरकार को स्थानीय लोगों ने सामूहिक पिटाई कर पुंडीबाड़ी पुलिस को सौंप दिया।


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *