सत्ताधारी पार्टी के भ्रष्टाचार के खिलाफ नक्सलबाड़ी में भाजपा का प्रदर्शन

नक्सलबाड़ी,18 अगस्त (नि.सं.)। सत्ताधारी पार्टी के भ्रष्टाचार के खिलाफ नक्सलबाड़ी में भाजपा ने विरोध प्रदर्शन किया है। आज भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नक्सलबाड़ी बीडीओ कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया।


भाजपा नेताओं ने गाय चोरी से लेकर टेट भ्रष्टाचार, सरकारी परियोजनाओं के नाम बदलने को लेकर राज्य में सत्ताधारी दल के इस्तीफे की मांग में नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष दिलीप बाड़ुई व नांटू पाल, महिला जिला सभानेत्री शिखा मैत्र, शिव साहनी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। इस संबंध में नांटू पाल ने कहा कि पूरा राज्य तृणमूल कांग्रेस के भ्रष्टाचार में लिप्त है।नक्सलबाड़ी ब्लॉक में भी कई भ्रष्टाचार के सामले सामने आये है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *