सावन का पवित्र महीना शुरू, करें बाबा भोलेनाथ को खुश

आज से सावन का पवित्र महीना शुरू हो गया है और पहला सोमवार 18 जुलाई को है। इस साल सावन में चार सोमवार पड़ रहे है। हिंदू धर्म में सावन या श्रावण माह को भगवान भोलेनाथ की भक्ति का महीना माना गया है। भगवान शिव को समर्पित इस महीने में गंगा स्नान के साथ साथ भगवान शिव की आराधना की जाती है।आपको बता दें कि सावन के महीने में भगवान शंकर और पार्वती माता की पूजा करने से वैवाहिक जीवन खुशहाल और मनोकामना पूरी होने की मान्यता है।


सावन के महीने में भगवान शंकर की विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन महीने में देवों के देव महादेव की सच्चे मन से पूजा-अर्चना करने वाले भक्तों को दुखों से मुक्ति मिलती है और मनोकामना पूरी होती है।सावन के महीने में दिन की शुरुआत भोले भंडारी के जलाभिषेक और विशेष पूजा-अर्चना के साथ होती है। शिव मंदिरों में भारी संख्या में लोग एकत्रित होकर बोल बम के जयकारे लगाते हुए शिव आराधना करते है। इस बार सावन का महीना कुल मिलाकर 29 दिन का रहेगा।

14 जुलाई से शुरू होने वाले सावन महीने के पहले दिन दो शुभ योग भी बन रहा है। जिस कारण से पूजा-आराधना का महत्व और भी बढ़ गया है। सावन महीने के पहले दिन विष्कुंभ और प्रीति योग बन रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस योग में सावन की शुरुआत बहुत ही फलदायी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *