स्कूल बंद करने पहुंचे वामपंथी! प्रधानाध्यापिका ने निकाला

सिलीगुड़ी, 12 फरवरी (नि.सं.)। गुरूवार को नवान्न अभियान के दौरान पुलिस द्वारा वाम कांग्रेस के छात्र संगठन पर लाठीचार्ज किया गया था। इस घटना के विरोध में विभिन्न वाम संगठनों ने आज पूरे बंगाल में 12 घंटे के बंद का आह्वान किया।


आज सुबह से ही सिलीगुड़ी शहर में बंद को सफल बनाने के लिए वामपंथियों के छात्र संगठन से लेकर अन्य संगठन शहर में कई बार सड़कों पर उतरे है। इसके अलावा एक बाइक रैली भी निकाली गयी। रैली शहर के विभिन्न मार्गाें की परिक्रमा की और शहर के विभिन्न जगहों पर खुले दुकानों को बंद करवाया।वहीं, कोरोना में लगभग एक साल साल तक बंद रहने के बाद सरकारी निर्देशों को मान कर आज से स्कूलों को आंशिक रूप से फिर से खोला गया है।

आज सिलीगुड़ी उच्च बालिका विद्यालय मेें वाम नेता और कार्यकर्ता पहुंचे और स्कूल को बंद करवाने की कोशिश। इस दौरान स्कूल की प्रधानाध्यापिका अत्यूहा बागची ने उन्होंने स्कूल से निकले के लिये कहा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि स्कूल लंबे समय के बाद आज से खुला है।इसलिए छात्रों की पढ़ाई किसी भी तरह से बाधित नहीं हो सकती है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *