सिलीगुड़ी में तेज़ रफ्तार स्कूटी पेड़ से टकराई, एक की मौत, दूसरा घायल

सिलीगुड़ी,16 जून (नि.सं.)। सिलीगुड़ी में दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया है। मृतक की पहचान मनीष सिंह के रूप में हुई है। जबकि घायल विकास ठाकुर का इलाज चल रहा है। 

मिली जानकारी के अनुसार माटीगाड़ा निवासी विकास ठाकुर और मनीष सिंह रविवार रात एक ही स्कूटी पर सवार होकर भक्ति नगर थाना क्षेत्र से पानीटंकी ओर जा रहा था। इसी दौरान सेवक रोड पर उनकी स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक विशाल पेड़ से टकरा गया। 
घटना की सूचना मिलते ही पानीटंकी चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तुरंत सिलीगुड़ी जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मनीष सिंह को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्कूटी को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।  मनीष सिंह की असमय मौत से परिवार में शोक का माहौल है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes