सिक्योरिटी गार्ड मर्डर केस: हत्यारा अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर, हत्या की गुत्थी सुलझाने आएगी फॉरेंसिक टीम

सिलीगुड़ी,17मार्च (नि.सं.)। सिलीगुड़ी के फूलबाड़ी में सुरक्षाकर्मी की हत्या के मामले में हत्यारा अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। घटना की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम आ रही है। सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट ने पहले ही फोरेंसिक टीम को घटनास्थल पर आने को कहा है।

उल्लेखनीय है कि बुधवार रात को लक्ष्मीजोत इलाके में दीपांकर दास नामक सुरक्षा गार्ड का खून से लतपथ शव बरामद किया गया था। मृत दीपांकर दास फालाकाटा का रहने वाला था। उसके परिवार वाले मंगलवार से उसके मोबाइल पर कॉल कर रहे थे, लेकिन उसका कोई जवाब नहीं मिला। जिसके बाद उन्होंने सिक्योरिटी एजेंसी को फोन किया था। इसके बाद एजेंसी के सदस्य लक्ष्मीजोत स्थित कार्यस्थल पर गए थे। उन्होंने वहां दीपांकर दास का खून से लथपथ शव पड़ा देखा। हत्याकांड की जांच एनजेपी थाने की पुलिस ने शुरू की है। गुरुवार को उत्तरबंग मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम किया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार जमीन का गेट अंदर से बंद था। इस लिये पुलिस का अनुमान है कि आरोपी हत्या के बाद दीवार फांद कर फरार हो गया। मृतक दीपांकर दास फूलबाड़ी में एक खाली जमीन में सुरक्षा गार्ड के रूप में डेढ़ माह से काम करता था।पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि वहां कौन-कौन आता.जाता था और यह व्यक्ति किसके संपर्क में था। साथ ही हत्या के पीछे पैसों का लेन.देन तो नहीं है इसकी भी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


royalbetjojobet giriştophillbetmobilbahisjojobetCasibomCasibomkargabetİmajbetİmajbetgrandpashabetCasibomCasibomgrandpashabetmarsbahisamgbahismatadorbetcasino siteleriurfa konteynerşanlıurfa konteynermatadorbetcasibommatbet güncel girişmatbet girişVDCasinopusulabet girişjojobetjojobetsuperbetin girişmeritkingbetsalvadorbetsalvadorteosbet1winbetgitromabetgameofbetradissonbetcratosroyalbetholiganbetDeneme Bonusu Veren Sitelergrandpashabetgrandpashabetcasibomjojobet girişgrandpashabetbahiscasinocasibomromabetcasibomjojobetbetciograndpashabetimajbetmatbetbetcio girişpusulabet girişgrandpashabet girişholiganbet girişcasinolevantholiganbetpusulabetsekabet Built with ❤︎ by appycodes