सेवक में भूस्खलन, ऑटो पर पत्थर गिरने से दो लोग घायल

सिलीगुड़ी,12 अगस्त (नि.सं.)। सेवक के राष्ट्रीय राजमार्ग पर फिर से भूस्खलन का मामला सामने आया है। भूस्खलन के कारण ऑटो पर पत्थर गिरने से दो लोग घायल हो गये। घायलों के नाम रिजेंन तामांग (20) व गणेश बर्मन(60) है।


स्थानीय सूत्रों के अनुसार आज उक्त ऑटो सालुगाड़ा से सेवक की ओर जा रहा था। तभी सेवक के 10 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अचानक भूस्खलन हो गया। भूस्खलन के कारण एक पत्थर ऑटो पर गिर गया। जिसके चलते ऑटो में सवार दो लोग घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें बरामद कर उत्तरबंग मेडिकल कॉलेज व अस्पताल ले जाया गया। दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *