सेवक, 19 फरवरी (नि.सं)। सेवक के पास एक यात्रीवाही बस दुर्घटना का शिकार हो गयी । इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह एक यात्रीवाही बस सिलीगुड़ी से जयगांव की ओर जा रही थी।
उसी समय बस के चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। इस दुर्घटना में चालक सहित तीन यात्री गंभीर रूप से घायल हुए है। बाकी कुछ यात्रियों को हल्की चोटे आई है। खबर मिलते ही, सेवक चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को इलाज सिलीगुड़ी जिला अस्पताल में चल रहा है। सेवक चौकी की पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।