सेवक कालीबाड़ी के निकट भूस्खलन  

सिलीगुड़ी, 09 सितंबर (नि.सं.)। पहाड़ में भारी बारिश की वजह से सेवक कालीबाड़ी के निकट भूस्खलन से यातायात बाधित हो गयी है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार रात से हो रही बारिश की वजह से आज सुबह सेवक कालीबाड़ी के निकट भूस्खलन हुई है।


परिणामस्वरूप, सिलीगुड़ी-सिक्किम और सिलीगुड़ी-डुआर्स के बीच संपर्क टूट गया है। कई वाहन सड़क में फंस पड़े है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार भूस्खलन के मलबे को हटाकर सड़क साफ करने का काम किया जा रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *