शादी का वादा कर महिला से शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

सिलीगुड़ी,1 मार्च (नि.सं.)। शादी का वादा कर कई बार शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का नाम सोमनाथ दास है। वह शांतिनगर का निवासी है। बताया गया है कि सोमनाथ दास पेशे से रसोइया है। उसके साथ ही एक विधवा महिला काम करती थी। लंबे समय तक काम करने के कारण महिला का संबंध सोमनाथ दास से हो गया। आरोप है कि शादी का वादा कर सोमनाथ दास ने महिला के साथ कई बार संबंध बनाये।


जिससे महिला गर्भवती हो गई। महिला ने जब शादी करने की बात कही तो सोमनाथ दास बहाने बनाने लगा। महिला ने गुरुवार को एनजेपी थाने में सोमनाथ दास के खिलाफ एक लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। आरोपी को आज जलपाईगुड़ी अदालत अदालत में पेश किया गया है। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *