शादी की सालगिरह पर दंपति ने करवाया जरूरतमंदों को भोजन

सिलीगुड़ी, 6 मई (नि.सं.)। कोरोना संक्रमण की वजह से लॉकडाउन में लोग घरों में ही कैद रहने को मजबूर हैं। शादी-ब्याह जैसे आयोजन कैंसल कर रहे हैं। संक्रमण की चेन को रोकने लिए सामूहिक जलसे से बच रहे हैं। एक दंपति ने जरूरतमंदों को भोजन खिलाकर शादी की सालगिरह मनाई है।


सिलीगुड़ी के नेताजी पाड़ा निवासी सुजीत सरकार और श्रीदेवी सरकार ने आज अपनी शादी की दूसरी सालगिरह पर जरूरतमंदों को भोजन कराया है। दंपति का कहना है कि पहली शादी की सालगिरह रिश्तेदारों के साथ मनाये थे। इस बार भी मानाने का इच्छा था, लेकिन लॉकडाउन के कारण समारोह को रद्द कर दिया।

दंपति का कहना है कि लॉकडाउन में कई जरूरतमंदों को एक समय का खाना नसीब नहीं हो पा रहा है। इस लिये उन लोगों ने जरूतरमंदों को भोजन खिलाकर शादी की सालगिरह मनाने का फैसला किया। इसके बाद आज उक्त दंपति ने अपने घर के पास पाईपलाइन में 700-800 जरूरतमं लोगों को भोजन कराया।


दंपति के इस नेक कार्य में स्थानीय लोगों ने भी सहायता का हाथ बढ़ाया। दंपति द्वार जरूरतमंदों को चावल, सोयाबीन, अंडा व रसगुल्ला खिलाया गया। इसके अलावा इस दौरान सामाजिक दूरी का भी खास ख्याल रखा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *