मंत्री शंकर घोष का भावुक बयान, कभी उपेक्षा झेली, आज सम्मान मिला

सिलीगुड़ी,13 जून (नि.सं.)। एक समय सिलीगुड़ी नगर निगम के कई कार्यक्रमों में उन्हें आमंत्रित तक नहीं किया जाता था, और कभी उपस्थित रहने पर भी उन्हें उचित सम्मान नहीं मिलता था। यह बात राज्य के पर्यटन मंत्री एवं सिलीगुड़ी के विधायक शंकर घोष ने खुद साझा किया। 

शनिवार को सिलीगुड़ी नगर निगम की ओर से माध्यमिक और उच्च माध्यमिक के मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में एक समारोह का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री शंकर घोष, मेयर गौतम देव, रंजन सरकार, विपक्ष के नेता अमित जैन सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे। मंत्री ने मंच से छात्रों को शुभकामनाएं दी और उन्हें सम्मानित भी किया गया।

सम्मान ग्रहण करने के बाद शंकर घोष ने अपने राजनीतिक जीवन के अनुभव साझा करते हुए कहा कि एक समय उन्हें नगर निगम के कई कार्यक्रमों में नहीं बुलाया जाता था और उन्हें काफी उपेक्षा का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि आज उसी मंच पर सम्मानित होना उनके लिए एक अलग ही अनुभव है।

हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह अतीत की कड़वाहट को पीछे छोड़कर शिष्टाचार और आपसी सम्मान की राजनीति में विश्वास रखते हैं।  भविष्य में सभी को साथ लेकर काम करना चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes