साड़ी पहने, माथे पर बिंदी...सिलीगुड़ी में घर के अंदर फंदे पर लटकता मिला किशोर का शव

सिलीगुड़ी, 12 दिसंबर (नि.सं.)। सिलीगुड़ी नगर निगम के दक्षिण शांतिनगर इलाके में एक किशोर का फंदे से लटकता शव बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया। इस दौरान उसने लड़की की तरह कपड़े पहने थे और माथे पर बिंदी लगाए हुए थे।


बताया गया है कि मृत किशोर का नाम दीपेश मंडल है। वह सिलीगुड़ी बरदाकांत विद्यापीठ का 10वीं का छात्र था। वह माध्यमिक परीक्षा की तैयारी कर रहा था। आज दोपहर घर पर कोई नहीं था।इसी का फायदा उठाकर उसने आत्महत्या कर ली। जब परिवार वाले घर लौटे तो उसे फंदे से लटकता देखा। किशोर ने साड़ी-ब्लाउज और माथे पर बिंदी लगाए हुए थे। साथ ही घर का दरवाजा बंद था। इतना ही नहीं घर के अंदर टीवी भी चल रहा था।

दूसरी ओर, घटना की खबर मिलते ही आशीघर चौकी की पुलिस पहुंची मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार दीपेश को पढ़ाई संबंधित कोई परेशानी नहीं थी। वह स्वभाव से अच्छा था। लेकिन वे यह नहीं समझ पा रहे हैं कि उसने अचानक ऐसा क्यों किया। वहीं, कुछ साल पहले उक्त किशोर के बड़े भाई की अस्वाभाविक मौत हो गयी थी। इस घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है।


ज्ञात हो कि कुछ महीने पहले सिलीगुड़ी के टिकियापाड़ा इलाके में एक युवक का फंदे से झुलता शव बरामद किया गया था। युवक ने भी महिलाओं के कपड़े पहने हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.