शरीर पर गांजा बांधकर तस्करी का प्रयास, तस्कर गिरफ्तार

विधाननगर,3दिसंबर (नि.सं.)। विधाननगर जांच केंद्र की पुलिस ने सिलीगुड़ी से कोलकाता जा रही बस में छापेमारी कर गांजे के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि गुप्त सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने विधाननगर बस स्टैंड संलग्न 31 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बस में छापेमारी की।


वहां एक व्यक्ति की तलाशी ली गयी तो पुलिस भी हैरान रह गई। क्योंकि व्यक्ति के शरीर पर प्लास्टिक से गांजा बंधा हुआ था। पुलिस ने व्यक्ति के पास से 6 किलो गांजा बरामद किया। जिसके बाद चिरंजीत कर को गिरफ्तार कर लिया गया। वह कूचबिहार का रहने वाला है। पुलिस सूत्रों के अनुसार गांजा दिनहाटा से कृष्णानगर ले जाया जा रहा था। आज आरोपी को सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Jojobet Girişcasibomholiganbet girişjojobetcasino siteleriDeneme Bonuslarcasicasibomcasibom 726casibomOnwincasibom girişcasibombaywingrandpashabet girişholiganbetjojobet girişbetist