शादीशुदा महिला पर गैर पुरुष के साथ संबंध बनाने का आरोप! स्थानीय लोगों ने महिला के काटे बाल, चेहरे पर पोती कालिख

राजगंज, 26 सितंबर (नि.सं.)। राजगंज के पानीकौरी ग्राम पंचायत अंतर्गत पेशकारपाड़ा गांव में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शादीशुदा महिला पर गैर पुरुष के साथ संबंध बनाने का आरोप लगाया गया है।


बताया गया है कि इसे बाद महिला के बाल काट दिए और महिला के चेहरे पर कालिख भी पोती गई। इतना ही नहीं महिला के गले में जूते की माला भी पहनाई गयी। आरोपी है कि महिला को मारा-पीटा भी गया। राजगंज पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार उक्त महिला का पति और दो बच्चे हैं। वह करीब दो महीने पहले भाग गई थी। शनिवार रात को फिर से महिला अपने ससुराल लौट आयी। निवासियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि महिला दूसरे पुरुष के साथ भाग गई थी। यह आरोप लगाते हुए निवासियों ने महिला की पिटाई की और उसके बाल काट दिए और चेहरे पर कालिख भी पोती दी।


दूसरी ओर, घटना की जानकारी मिलते ही राजगंज थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और महिला बरामद किया। महिला के शिकायत के आधार पर पुलिस ने इलाके के तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों के नाम कार्तिक मंडल, सुकेश सरकार और कृष्ण दास हैं। पुलिस की ओर से बताया गया है कि आरोपियों को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *