सिंचाई नाली के ईंटों की चोरी, किसान परेशान

राजगंज, 2 फरवरी (नि.सं.)। राजगंज के शिकारपुर खेती योग भूमि में सिंचाई के लिये बनायी गयी सिंचाई नाली (फील्ड चैनल) को तोड़ कर ईंटों को बेचा जा रहा है। जानकारी के अनुसार जलपाईगुड़ी के राजगंज ब्लाॅक के किसान खेती के लिये तीस्ता के पानी पर निर्भर है। किसान सिंचाई के पानी से बोरो धान की खेती करते है।


स्थानीय लोगों ने कहा कि लगभग 15 वर्ष पहले सिंचाई के लिये फील्ड चैनल बनाया गया था। सिंचाई के पानी मिलने से किसान खेती करने के लिये प्रोत्साहित हुए। लेकिन, फील्ड चैनल ईंटो का कोई चोरी कर रहे हैै।

इससे सिंचाई के पानी पर निर्भर किसान काफी परेशान है। इस संबंध में ग्राम पंचायत प्रधान रंजिता राय ने कहा कि इस मामले की जानकारी उच्च इलाके के पंचायत को दी गयी है।


यदि सिंचाई का पानी बंद हो जाता है, तो किसानों को समस्याओं को सामना करना पड़ेगा। घटना की जानकारी राजगंज पंचायत समिति के अध्यक्ष को दी गयी है। घटना की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *