शिखा चटर्जी ने फिर लहराया जीत का परचम, बधाई देने उमड़ी समर्थकों की भीड़

सिलीगुड़ी, 5 मई (नि.सं.)। डबग्राम-फुलबाड़ी विधानसभा क्षेत्र से शिखा चटर्जी ने एक बार फिर जीत हासिल की है। परिणाम घोषित होते ही भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक उनकी जीत का जश्न मना रहे हैं। पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक आज सुबह से ही शिखा चटर्जी के घर पर नजर आए। शिखा चटर्जी ने कहा कि यह मेरी जीत नहीं है। यह डबग्राम-फुलबाड़ी की आम जनता की जीत है। लोगों ने मुझे जो प्यार और भरोसा दिया है, उसे मैं कभी नहीं भूलूँगी। मैं हमेशा इस प्यार के कर्ज को चुकाने के लिए कोशिश करूँगी। उन्होंने यह भी कहा कि अब सभी विकास कार्यों के कार्यान्वयन में तेजी लाने पर विशेष जोर दिया जाएगा। जो विभिन्न कारणों से पहले पूरे नहीं हो सके थे। बुनियादी ढांचे के विकास, सड़क और गलियों के नवीनीकरण, पेयजल और स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *