मतगणना से पहले बीजेपी उम्मीदवार शिखा चटर्जी ने किया यज्ञ

सिलीगुड़ी, 3 मई (नि.सं.)। चुनाव परिणाम घोषित होने से एक दिन पहले डाबग्राम-फूलबाड़ी विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार शिखा चटर्जी ने विशेष यज्ञ का आयोजन किया। रविवार को उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ 40 नंबर वार्ड के ज्योतिनगर इलाके में यज्ञ और पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने जीत की कामना करते हुए प्रार्थना की। शिखा चटर्जी ने कहा कि कल चुनाव के नतीजे सामने आएंगे और उन्हें पूरा विश्वास है कि इस बार बदलाव होगा। इसी उम्मीद के साथ यज्ञ का आयोजन किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि राज्य के विभिन्न हिस्सों में बीजेपी उम्मीदवार परिणाम से पहले आशीर्वाद ले रहे हैं और अच्छे नतीजों की प्रार्थना कर रहे हैं। उनके मुताबिक, जनता का समर्थन बीजेपी के साथ है, इसलिए परिणाम सकारात्मक आने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *