श्री राम विवाह महोत्सव के उपलक्ष पर कलश यात्रा का आयोजन

सिलीगुड़ी, 3 दिसंबर (नि.सं.)। सिलीगुड़ी नगर निगम अंतर्गत 43 नंबर वार्ड स्थित प्रकाश नगर महावीर धाम श्री हनुमान मंदिर की ओर से 15वें श्री राम विवाह महोत्सव का आयोजन बड़े ही धूमधाम के साथ किया गया है।

आज इस उपलक्ष्य पर हनुमान मंदिर कमिटी की ओर से एक भव्य कलश यात्रा निकाला गया। श्री राम विवाह महोत्सव 8 दिसंबर तक चलेगा। आज के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पश्चिम बंगाल हिंदी अकादमी के चेयरमैन विवेक गुप्ता उपस्थित थे।

आज के कार्यक्रम की शुरुआत पश्चिम बंगाल हिंदी अकादमी के चेयरमैन एवं जोड़ासाको विधायक विवेक गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर की।कार्यक्रम में तृणमूल नेता एवं मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मुन्ना प्रसाद, सिलीगुड़ी नगर निगम प्रशासक मंडली बोर्ड के सदस्य रंजन सरकार, आलोक चक्रवर्ती, राम भजन महतो सहित समाजसेवी गोल्डी सिंह खालसा एवं सागरिका मित्तल सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


betasusdasdasdroyalbetmobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişPusulabet jojobetkargabetİmajbetimajbetJojobetPusulabet jojobetjojobetgrandpashabetjojobetjojobetcasibomholiganbettipobet Built with ❤︎ by appycodes