सुबह 10 बजे के बाद भी खुली रही सिलीगुड़ी के गेटबाजार, पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार

सिलीगुड़ी,6 मई (नि.सं.)। कोरोना की दूसरी लहर के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए राज्य सरकार ने बाजार खोलने के लिए एक समय सीमा तय की है। लेकिन निर्धारित समय के बाद भी बाजार खुले नजर आ रहे हैं। इसके बाद एनजेपी पुलिस अभियान चलाया और चार लोगों को गिरफ्तार किया गया।


कोरोना में पूरे राज्य आंशिक लाॅकडाउन चल रही है। नवान्न द्वारा कल जारी किए गए नए दिशानिर्देशों में कहा गया है कि बाजार सुबह 7 बजे से सुबह 10 बजे तक और शाम 5 बजे से शाम 7 बजे तक खुला रहेगा।

लेकिन आज सिलीगुड़ी के गेटबाजार में देखा गया कि दुकानें सुबह 10 बजे के बाद भी खुली थी। इसके बाद एनजेपी पुलिस ने बाजार में अभियान चलाया और बाजार को बंद कराया। साथ ही पुलिस ने कानून का उल्लंघन करने के लिए चार लोगों को गिरफ्तार भी किया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *