सूखे कुएं में गिरा तेंदुआ, वनकर्मियों ने तेंदुए को बरामद कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा

तीनधरिया, 27 फरवरी (नि.सं.)। तीनधरिया चाय बागान के अंदर एक सूखे कुएं में तेंदुए के फांसने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गयी। बताया गया है कि आज सुबह सुकना स्क्वॉड को तीनधरिया चाय बागान के अंदर एक सूखे कुएं में तेंदुए की फंसने की जानकारी मिली। खबर मिलते ही सुकना स्क्वॉड रेंज 1 के रेंजर संजय रसाइली के नेतृत्व में वनकर्मीयों ने मौके पर पहुंच कर अभियान शुरू किया।


इस दौरान वनकर्मियों ने सबसे पहले नींद की गोली दाग कर तेंदुए को बेहोस किया। फिर रस्सी की सहायता से तेंदुए को बाहर निकाल कर पिंजड़े में बंद किया। बताया गया है कि कुआं गहरा होने के कारण तेंदुआ बाहर नहीं निकल पा रहा था। बाद में वनकर्मियों की मदद से तेंदुए को बाहर निकाला गया। जानकारी के अनुसार तेंदुआ स्वस्थ है और प्राथमिक उपचार के बाद उसे महानंदा अभ्यारण्य के जंगल में छोड़ दिया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *