सिक्किम में बादल फटने से आई बाढ़, गाजोलडोबा तीस्ता बैराज की स्थिति भी भयावह 

गाजोलडोबा, 4 अक्टूबर (नि.सं.)। सिक्किम में बादल फटने से तीस्ता में बाढ़ जैसी हालत बन गई है। इधर, गाजोलडोबा तीस्ता बैराज की स्थिति भी भयावह हो गई है। जिसे लेकर इलाके के निवासी दहशत में है। 


दरअसल, सिक्किम में कल रात से हो रही भारी बारिश के कारण डैम टूट गई। जिससे तीस्ता नदी में उफान आ गया और सिक्किम में स्थिति भयावह हो गई। 

इसके परिणामस्वरूप राजगंज ब्लॉक में गाजोलडोबा बैराज भी उफान पर है। नदी का जलस्तर खतरे के स्तर से ऊपर बह रही है। प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए कई लोक गेटों को खोल दिया है। जिससे स्थानीय लोग भयभीत हो गए है। स्थानीय निवासियों ने कहा कि तीस्ता बैराज का पानी रात से बढ़ना शुरू हुआ है। बैराज का पानी पहाड़ों में हुई बारिश के कारण बढ़ा है, इससे पहले कभी इतना पानी बैराज में नहीं देखा गया था।  


वहीं, राजगंज बीडीओ पंकज कोनार ने बताया कि रात से तीस्ता का पानी बढ़ा है। स्थिति अभी भी चिंताजनक है, हम रात से निगरानी कर रहें है। इस क्षेत्र में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। पुलिस, सिविल डिफेंस की टीमें मौके पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *