सिक्किम ज्वाइंट एक्शन काउंसिल ने बुलाया 12 घंटे का बंद, पर्यटकों को हो रही परेशानी

सिलीगुड़ी, 8 फरवरी (नि.सं)। सिक्किम ज्वाइंट एक्शन काउंसिल ने सिक्किम में आज 12 घंटे का बंद का आह्वान किया है। इसके कारण पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणियों के विरोध में बंद का आह्वान किया गया है। आज सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक सिक्किम बंद रहेगा। इस लिये सिक्किम में कोई बस और वाहन नहीं जा रही है। जिसके चलते कई पर्यटक सिलीगुड़ी में फंस गए हैं। इतना ही नहीं कई लोग रंगपो के पास फंस गये है।


शाम छह बजे के बाद सिक्किम में प्रवेश कर सकते हैं। बहुत से लोग आज सुबह बस के लिए सिलीगुड़ी जंक्शन पहुंचे, लेकिन बंद के कारण वह क्किम नहीं जा सके। जिससे सभी को परेशानी हो रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *