सिक्किम कृषि विभाग के अधिकारियों ने फूलबाड़ी लैंड पोर्ट का किया दौरा

राजगंज, 09 सितंबर (नि.सं.)। सिक्किम कृषि विभाग के अधिकारियों ने बांग्लादेश को खाद्य उत्पादों के निर्यात के उद्देश्य से फूलबाड़ी लैंड पोर्ट का दौरा किया। गुरुवार को सिक्किम के कृषि विभाग के अतिरिक्त निदेशक, नोडल अधिकारियों ने फूलबाड़ी लैंड पोर्ट का दौरा किया।


इस दौरान सिक्किम के कृषि विभाग के नोडल अधिकारी जगदीश प्रकाश प्रधान ने कहा कि सिक्किम से जैविक रूप से उगाए गए संतरे, बड़ी इलायची और अदरक सहित कुछ उत्पादों को बांग्लादेश को निर्यात करने के इच्छुक है। बांग्लादेश में इन खाद्य उत्पादों की बहुत मांग है।

इसलिए फुलबाड़ी लैंड पोर्ट की एक्सपोर्ट सिस्टम और इंफ्रास्ट्रक्चर से रूबरू होने के लिए पहुंचे है। उन्होंने कहा कि जानकारी लेने के बाद वे सिक्किम के किसानों और निर्यातकों को इस संबंध में जानकारी देंगे। उन्होंने आगे कहा कि मूलतः फूलबाड़ी सीमा के माध्यम से खाद्य सामग्री के निर्यात के लिए अपनाई जाने वाली प्रक्रिया को जानने के लिए वे यहां पहुंचे है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *