सिलीगुड़ी में रोक के बावजूद धड़ल्ले से हो रहा प्लास्टिक कैरीबैग का उपयोग, नगर निगम ने चलाया अभियान

सिलीगुड़ी, 10 अगस्त (नि.सं.)। सिलीगुड़ी शहर में प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरीबैग का अंधाधुंध उपयोग किया जा रहा है। आखिरकार सिलीगुड़ी नगर निगम ने प्लास्टिक कैरीबैग के खिलाफ अभियान शुरू किया है।

आज प्रशासक मंडली के चेयरमैन गौतम देव और सदस्य रंजन सरकार के नेतृत्व में विधान मार्केट में अभियान चलाया गया। विधान मार्केट में अभियान के दौरान कई किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरीबैग बरामद किया गया।

विधान मार्केट की मछली, फल और सब्जी बाजार में अभियान चलाया गया। नगर निगम कर्मचारियों ने कई दुकानों से प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरीबैग जब्त किया। हालांकि, आज किसी पर जुर्माना नहीं लगाया गया, लेकिन व्यवसायियों को चेतावनी दी गई।

गौतम देव ने कहा कि हम शहर के पर्यावरण को बचाने के लिए प्लास्टिक कैरीबैग के खिलाफ अपना अभियान जारी रखेंगे। अभी किसी पर जुर्माना नहीं लगाया जा रहा है। हालांकि, सभी को चेतावनी दी जा रही है। बाहर से शहर में प्लास्टिक कैरीबैग न प्रवेश कर पाये इस पर ध्यान रखा जायेगा।

वहीं, रंजन सरकार ने कहा कि विभिन्न बाजारों में अभियान चलाया जायेगा। प्लास्टिक कैरीबैग का इस्तेमाल शत-प्रतिशत बंद किया जायेगा। आज विधान मार्केट के कई दशकर्मा भंडार से भारी मात्रा में प्लास्टिक कैरीबैग बरामद किया गया है। उन्हें नोटिस देेकर नगर निगम में बुलाई जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


mersin escortbatumslotganobetmobilbahisjojobetjojobet girişStarzbetStarzbetkargabetimajbetimajbetJojobetStarzbetStarzbetgrandpashabetcasibomxslotcasibomcasibomtipobetbetwoon girişchild pornesrar satın aljojobetgrandpashabetcasibomcasibom Built with ❤︎ by appycodes