सिलीगुड़ी में गांजे के साथ तीन महिला गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 08 अगस्त (नि.सं.)। प्रधान नगर थाना की सफेद पोशाक पुलिस ने बीती रात मादक पदार्थ की तस्करी के मामले में तीन महिलाओं को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिलाओं का नाम कंचन मंडल (35), फुलदेवी मंडल (40) और रेनू देवी भगत (40) है। ये तीनों महिला बिहार के भागलपुर की निवासी बताई गई है।


पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूत्रों से खबर मिली थी कि तीन महिला बिहार में गांजा तस्करी करने के उद्देश्य से सलीगुड़ी जंक्शन बस स्टैंड पर पहुंची हुई है। जहां से गांजा को लेकर बिहार जाने वाली है। इसी के बाद प्रधान नगर थाना की सफेद पोशाक पुलिस ने महिला पुलिसकर्मियों के साथ बस स्टैंड पर छापेमारी किया।

इसके बाद तीनों महिलाओं की तलाशी ली गयी। इस दौरान तीनों महिलाओं के बैग से गांजा बरामद हुआ। जब्त गांजा का वजन करीब 8 किलो है। आज तीनों महिलाओं को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है।


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *