सिलीगुड़ी,3 मई (नि.सं.)। सिलीगुड़ी के गेटबाजार इलाके में कुए में गिर कर एक व्यक्ति की मौत हो गयी है। मृतक का नाम मंटू पोद्दार है। सूत्रों के अनुसार रविवार दोपहर को उक्त व्यक्ति कुएं में गया।
इसके बाद घटना की जानकारी दमकल विभाग व पुलिस को दी गयी। खबर मिलते ही दमकल कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। दमकलकर्मियों के करीब आधे घंटे के प्रयास के बाद कुंए से व्यक्ति का शव बरामद किया। मृृतक के परिवार वालों के अनुसार मंटू पोद्दार मिर्गी रोग से पीड़ित थे।पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।