सिलीगुड़ी महकमा परिषद चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए भाजपा अध्यक्ष ने सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस और चुनाव आयोग से की अपील

सिलीगुड़ी, 3 जून (नि.सं.)। सिलीगुड़ी महकमा परिषद चुनाव का बिगुल बजने के साथ ही सभी राजनीतिक पार्टी अपनी-अपनी तैयारी में जुट गई है। अब सभी को 26 जून का इंतजार है।इधर, सिलीगुड़ी सांगठनिक भाजपा अध्यक्ष और माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी के विधायक आनंदमय बर्मन ने सिलीगुड़ी महकमा परिषद चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस और चुनाव आयोग आयोग से अपील किया है।

आज मल्लागुड़ी भाजपा पार्टी कार्यालय में आनंदमय बर्मन ने सिलीगुड़ी महकमा के 9 सीट पर खड़े भाजपा उम्मीदवारों को लेकर एक पत्रकार सम्मेलन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा ने सिलीगुड़ी महकमा परिषद और पंचायत समिती के समस्त सीटों पर उम्मीदवार खड़े किये है।

उन्होंने कहा कि अगर चुनाव सही से हुआ तो भाजपा भारी मतों से विजयी होंगे। इसके लिए पुलिस प्रशासन को निष्पक्षता के साथ काम मतदान करना होगा। जिस वजह से उन्होंने सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस प्रशासन और चुनाव आयोग से शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


betasusjojobetroyalbetmobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişPusulabet jojobetkargabetİmajbetimajbetJojobetPusulabet jojobetjojobetgrandpashabetjojobetjojobetcasibommatbet giriş Built with ❤︎ by appycodes