सिलीगुड़ी, 13 फरवरी (नि.सं)। सिलीगुड़ी में बीते रात भक्तिनगर थाना अंतर्गत सेवक रोड स्थित दो मॉल हंगामा और मारपीट का अखाड़ा बन गया। दरअसल इन दो मॉल के पब और बार के बाउंसर के बीच पहले झड़प हुई और देखते देखते ही यह झड़प रणक्षेत्र में तब्दील हो गई।
इस दौरान कई लोग घायल हो गए। इधर, घटना की खबर मिलते ही भक्तिनगर पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन इस दौरान पुलिस कर्मियों के साथ भी मारपीट की गई। जिसके बाद विशाल पुलिस वाहिनी और रैफ मौके पर पहुंचे। वहीं, स्थिति को नियंत्रण करने के दौरान 10 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया। बताया गया है कि बीत रात हंगामा दो बाउंसर प्रोभाइड करने वाली संस्था के बीच शुरू हुई थी।
जिसके बाद दोनों संस्था के बाउंसर आपस में भिड़ गए। जिसे लेकर इलाके में तनाव उत्पन हो गया। इस बीच पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को आज जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया है।